Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं मिश्रा

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस के लसित मलिंगा का सर्वाधिक विकेट लेने का रिकार्ड तोड़ सकते हैं। मुंबई इंडियन्स के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मलिंगा निजी कारणों से इस बार टूर्नामेंट से हट गए हैं। मलिंगा ने आईपीएल के 122 मैचों में 170 विकेट लिए हैं जो टूर्नामेंट में सर्वाधिक हैं। दिल्ली कैपिटल्स के मिश्रा ने 147 मैचों में 157 विकेट लिए हैं और उन्हें मभलगा का रिकार्ड तोडऩे के लिए 14 विकेट की दरकार है।

मिश्रा के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और लेग स्पिनर पीयूष चावला भी मलिंगा का रिकार्ड तोडऩे की होड़ में शामिल थे लेकिन हरभजन ने निजी कारणों से आईपीएल से हट जाने का फैसला किया जिससे अब मलिंगा का रिकॉर्ड तोडऩे के दूसरे दावेदार चावला ही रह गए हैं।

चावला ने अबतक 157 मैचों में 150 विकेट लिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले दिसंबर में आईपीएल-2020 की नीलामी में चावला को खरीदने पर 6.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे। मलिंगा का रिकार्ड तोडऩे के लिए चावला को जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा और 21 विकेट हासिल करने होंगे। सीएसके के तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने 134 मैचों में 147 विकेट लिए हैं और वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं। (एजेंसी)