Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL तैयारियों को देखने के लिए गांगुली यूएई रवाना

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली 19 सितम्बर से शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारियों को देखने के लिए बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रवाना हो गए।

आईपीएल-13 का आयोजन 19 सितम्बर से 10 नवम्बर तक यूएई के तीन शहरों दुबई शारजाह और अबु धाबी में होना है जिसके लिए कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। पहला मैच गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच दुबई में 19 सितम्बर को होगा।

गांगुली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, ;;छह महीनों में दुबई के लिए मेरी फ्लाइट...जिंदगी काफी बदल चुकी है।(एजेंसी)