

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी टीमों में सिर्फ किंग्स इलेवन पंजाब ही एक ऐसी टीम है जिसका हेड कोच एक भारतीय है. पंजाब के हेड कोच पूर्व भारतीय कप्तान और महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) हैं. आईपीएल में सिर्फ एक हेड कोच के आंकड़े को देखकर खुद अनिल कुंबले निराश हैं और उन्होंने इसपर बड़ी बात कह दी है.इस वक्त सिर्फ किंग्स इलेवन पंजाब ही अकेली टीम है जिसके मुख्य कोच की जिम्मेदारी किसी भारतीय के हाथों में है।

कुंबले ने मंगलवार को कहा, 'मैं आइपीएल में अधिक भारतीय कोच देखना चाहूंगा। मैं कई भारतीयों को मुख्य कोच के रूप में आइपीएल में देखना चाहता हूं। मुख्य कोच के रूप में सिर्फ एक भारतीय का होना एक विडंबना है। मुझे लगता है कि किसी समय भारतीय कोच की संख्या अधिक होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की टूर्नामेंट में खेलने वाली टीम किंग्स इलेवन पंजाब को छोड़ दें तो बाकी की सात टीमें में मुख्य कोच की भूमिका के लिए ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के पूर्व दिग्गजों को चुना गया है। किंग्स के कोच कुंबले के अलावा आइपीएल के आगामी सत्र से जुड़े कोचों को देखें तो रिकी पोंटिंग (दिल्ली कैपिटल्स), ब्रैंडन मैकुलम (कोलकाता नाइटराइडर्स), स्टीफन फ्लेमिंग (चेन्नई सुपर किंग्स), महेला जयवर्धने (मुंबई इंडियंस), ट्रेवर बेलिस (सनराइजर्स हैदराबाद) साइमन कैटिच (रॉयल चैलेंचर बेंगलुरु) और एंड्रयू मैकडोनाल्ड (राजस्थान रॉयल्स) के मुख्य कोच भारतीय नहीं है।
Herald