Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Japan की पीजीए टूर प्रतियाोगिता कैलिफोर्निया में होगी

वाशिंगटन। कोविड-19 महामारी के कारण जापान में होने वाली पीजीए टूर जोजो गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन इस बार कैलिफोर्निया में किया जाएगा।

यह 80 लाख डॉलर इनामी टूर्नामेंट 22 से 25 अक्टूबर के बीच कैलिफोर्निया के शेरवुड कंट्री क्लब में खेला जाएगा। टाइगर वुड्स इसके मौजूदा चैंपियन हैं अब उन्हें उस कोर्स यह टूर्नामेंट खेलना है जहां उन्होंने पांच बार खिताब जीता है।

पीजीए टूर और आयोजन समिति ने यह फैसला किया। इसे जोजो चैंपियनशिप के नाम से ही जाना जाएगा। जापान में पिछले साल जोजो चैंपियनशिप के रूप में पहली बार पीजीए टूर का आयोजन किया गया था। तब वुड्स ने हिदेकी मात्सुयामा को तीन शॉट से हराकर अपने करियर का 82वां पीजीए टूर खिताब जीता था। (एजेंसी)