

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 (IPL 2020) के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीम अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. अभ्यास के साथ-साथ सभी आईपीएल टीम रणनीतियां बना रही है. 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू हो रहे IPL 2020 का शेड्यूल भी जारी हो गया है। इसी बीच कोलकाता नाइटर राइडर्स (KKR) के मेंटॉर डेविड हसी ने एक बड़ा दावा कर दिया है।

हसी ने कहा है कि हमारी टीम के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल आइपीएल में दोहरा शतक भी ठोक सकते हैं, लेकिन इसके लिए उनको टॉप ऑर्डर में खेलने की जरूरत होगी। कोलकाता नाइड राइडर्स (KKR) के मेंटोर और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड हसी ने रविवार को कहा कि हमारी टीम कई विकल्पों पर विचार कर रही है. जिसमें आंद्रे रसेल को बल्लेबाजी के लिए तीसरे क्रम पर भेजना भी शामिल है।

डेविड हसी के अनुसार अगर इससे टीम को फायदा होता है और हमें क्रिकेट मैच को जीतने में मदद मिलती है, तो क्यों नहीं. अगर आंद्रे रसेल (Andre Russell) नंबर 3 पर बैटिंग करने के लिए आते है और 60 गेंदों का सामना करते हैं. तो वह वास्तव में टी20 क्रिकेट इतिहात का दोहरा शतक बना सकते हैं. इसके साथ ही हसी ने रसेल को केकेआर की धड़कन बताया है.
Herald