Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KKR के CEO वेंकी मैसूर ने किया कंफर्म, पहले मैच में खेलेंगे टीम के ये दो स्टार विदेशी खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वेंकी मैसूर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 23 सितंबर को खेले जाने वाले टीम के पहले मुकाबले के लिए स्टार खिलाड़ी इयोन मोर्गन और पैट कमिंस उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि अबुधाबी के अधिकारी खिलाड़ियों के क्वारंटाइन पीरियड को 14 की जगह छह दिन का करने पर सहमत हो गए हैं। अधिकारियों से इस अवधि को और कम करने के लिए बातचीत जारी है। मैसूर ने कहा कि इसको लेकर अधिकारियों से अभी बातचीत जारी है, लेकिन हम इस बात को समझ रहे हैं कि हमारे तीन खिलाड़ियों को क्वारंटाइन में रखा जा सकता है।


इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का असर इंडियन प्रीमियर लीग के टीमों पर पड़ने की संभावना थी लेकिन इसका रास्ता साफ हो गया है। इंग्लैंड में सीरीज में व्यस्त होने की वजह से कप्तान इयोन मोर्गन के कोलकाता की टीम के साथ शुरुआती मैचों में नहीं जुड़ने की बातें सामने आई थी। वहीं तेज गेंदबाज पैट कमिंस के भी शुरु के मुकाबलों में उपलब्ध नहीं होने की खबर थी।


केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा है कि इयोन मोर्गन और पैट कमिंस आइपीएल के पहले मैच से टीम में होंगे। केकेआर को पहला मुकाबला 23 सितंबर को खेलना है। ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि अबूधाबी सरकार 14 दिन के क्वारंटाइन समय को छह दिन घटाने के लिए राजी हो गई है। मैसूर ने कहा कि वे 17 सितंबर को यहां पहुंचेंगे, लेकिन हमें अपना पहला मैच 23 सितंबर को खेलना है और इस दौरान छह दिन का क्वारंटाइन समय भी खत्म हो जाएगा।



Herald