

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला खेलने उतरेंगी। केकेआर की टीम जहां जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपना स्थान मजबूत करना चाहेगी वहीं रॉयल्स की टीम एक और जीत के साथ शीर्ष पर कायम रहना चाहेंगे। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर बनाये रखना है तो उसे बेहतरीन फार्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. रॉयल्स को शुरू से छुपा रुस्तम माना जा रहा था और उसने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही अपना यह लक्षण जगजाहिर कर दिया.

कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, सुनील नारायण, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- जोस बटलर, स्टीव स्मिथ(कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, रोबिन उथप्पा, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, टॉम करन, जयदेव उनादकट, अंकित राजपूत।
Herald