
आईपीएल का रोमांच भरा सफर यूएई में 19 सितंबर से जारी हो चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को अपने दूसरे आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलेगी। आज हम आपको कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के ऐसे 3 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं,जो आज अपनी टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।
1.आंद्रे रसेल:- कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल को 8.5 करोड रुपए में शामिल किया था। रसेल ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 रन बनाए थे और 2ओवर में 1 विकेट भी लिया था। रसेल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और आज के मैच में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
2.राशिद खान:- राशिद खान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 करोड रुपए में शामिल किया। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु खिलाफ 4 ओवर करते हुए मात्र 31 रन दिए थे। इनकी प्रतिभा के बारे में हम सभी जानते हैं और टीम को जितवाने में इनकी भूमिका अहम रह सकती है।
3.जॉनी बेयरस्टो:- सनराइजर्स हैदराबाद के 2.20 जॉनी बेयरस्टो ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 43 गेंदों में 61 रन बनाए थे। आज भी ये अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए मैच विनिंग साबित हो सकते हैं।