

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. आईपीएल 13 में हैदराबाद और कोलकाता दोनों ही टीमों को अपना शुरुआती मैच गंवाना पड़ा है. हैदराबाद की टीम को केकेआर के खिलाफ मैच में राहत मिलती नहीं दिख रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो टीम के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन शनिवार को खेले जाने वाले मैच से बाहर ही रहेंगे. स्टार खिलाड़ियों से भरी केकेआर और एसआरएच दोनों ही शनिवार को होने वाले मुकाबले में जीत के साथ खाता खोलना चाहेंगी। इसके लिए दोनों ही टीमें अपने बेस्ट खिलाड़ियों के साथ मैच में उतरना चाहेंगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित एकादस
बल्लेबाज: डेविड वार्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग
विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, विजय शंकर
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा, राशिद खान
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI
बल्लेबाज: शुभमन गिल, इयोन मोर्गन, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी
विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, सुनील नरेन
गेंदबाज: पैट कमिंस, शिवम मावी, संदीप वारियर और कुलदीप यादव
Herald