Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आकाश चोपड़ा ने चुना KKR का प्लेइंग XI, जानिए किसे मिली जगह और कौन हुआ बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीज़न के आगाज़ में अब सिर्फ तीन दिनों का वक्त रह गया है. 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में आठ टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जंग लड़ेंगी. दो बार की चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम पिछले तीन हफ्तों से अबू धाबी में अपनी ट्रेनिंग कैम्प में तैयारी कर रही है. KKR की नजरें इस साल तीसरी बार खिताब अपने नाम करने पर रहेंगी. इस सीज़न में KKR का पहला मैच 23 सितंबर को मुंबई इंडियंस के साथ है. सीज़न के आगाज़ से पहले आइये जानते हैं कि कैसी है KKR की टीम और इस साल इनकी चैंपियन बनने की कितनी संभावना है।

के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा स्टार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2020 के लिए केकेआर का परफेक्ट प्लेइंग XI चुना है। दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली इस टीम के प्लेइंग इलेवन में आकाश चोपड़ा ने इयोन मोर्गन और पैट कमिंस दोनों को शामिल किया है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर आकाश चोपड़ा ने सुनील नरेन और शुभमन गिल को चुना है। नरेन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर काफी प्रभावित किया है और टीम को तेज शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं।


वहीं गिल टिककर खेलते हैं और सेट होने के बाद तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। नंबर तीन पर आकाश चोपड़ा ने नीतीश राणा को चुना है, जो आईपीएल में काफी कंसिस्टेंसी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। कप्तान दिनेश कार्तिक को आकाश चोपड़ा ने नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए चुना है, जबकि पांचवें नंबर पर उन्होंने इयोन मोर्गन को उतारने का फैसला लिया।

आकाश चोपड़ा का चुना गया परफेक्ट प्लेइंग XI: सुनील नरेन, शुभमन गिल, नीतीष राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह/सिद्धेश लाड/राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम मावी/कमलेश नागरकोटी/संदीप वारियर।



Herald