

स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइटराइडर्स ने पिछले सत्र के खराब प्रदर्शन के बाद अपने कोचिंग सेट-अप में बदलाव किए हैं और कुछ खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया, लेकिन दिनेश कार्तिक उनके साथ बरकरार हैं क्योंकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर को उनकी कप्तानी पर काफी भरोसा है। टीम का आईपीएल का पिछला सत्र काफी खराब रहा था और कार्तिक को भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 कप्तानों से से एक गौतम गंभीर के बाद टीम की कमान सौंपी गई थी। यह कार्तिक के लिए दूसरा मौका होगा और अगर इस बार भी टीम का प्रदर्शन लचर रहा था तो शायद उन्हें एक और मौका नहीं मिलेगा।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने पिछले सत्र में खराब प्रदर्शन के बाद अपने कोचिंग सेट-अप में बदलाव किये हैं. साथ ही कुछ खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया लेकिन दिनेश कार्तिक उनके साथ बरकरार हैं क्योंकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर को उनकी कप्तानी पर काफी भरोसा है. टीम का आईपीएल का पिछला सत्र काफी खराब रहा था। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के दो शानदार सत्र में जमैका के स्टार हरफनमौला आंद्र रसेल का लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रहा और वह 2019 में ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ चुने गये.

उन्होंने 56.66 के औसत से 510 रन जोड़े और वह उनके सबसे ज्यादा (11) विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी रहे. लेकिन कुछ मौकों पर रसले डग आउट में पैड लगाकर बैठे हुए निराश भी दिखे क्योंकि उन्हें टीम को जीत तक ले जाने के लिये काफी गेंद खेलने को नहीं मिली थीं. चार में से तीन पहली पसंद के विदेशी खिलाड़ियों में रसेल, सुनील नारायण और पैट कमिंस के होने की संभावना है. चौथे के लिये इंग्लैंड के सफेद गेंद के कप्तान इयोन मोर्गन और उनके जूनियर साथी टॉम बैंटन में से चुनाव हो सकता है.
Herald