Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साइ ने Meerabai Chanu की अमेरिका में ट्रेनिग को स्वीकृति दी

नयी दिल्ली।भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने सोमवार को स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू की अमेरिका के कनसास मे दो महीने की ट्रेनिग के लिए 4० लाख रुपये स्वीकृत किए।

एमओसी की आनलाइन बैठक के दौरान यह फैसला किया है। इस बैठक का आयोजन निशानेबाजी, बैडमिटन, मुक्केबाजी, पैरा खेलों, भारोत्तोलन और हॉकी जैसे छह खेलों के एक करोड़ 5० लाख रुपये से अधिक के वित्तीय प्रस्तावों पर चर्चा के लिए किया गया। ये प्रस्ताव टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत स्वीकृत किए गए।

साइ ने बयान में कहा, ''समिति ने भारोत्तोलक मीराबाई चानू के अमेरिका के कनसास में अपने कोच और फिजियोथेरेपिस्ट के साथ दो महीने की ट्रेनिग के लिए लगभग 4० लाख रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इसमें उसकी लंबे समय से चली आ रही चोट का रिहैबिलिटेशन भी शामिल है।

मुक्केबाजी में समिति ने विकास कृष्ण की उनके निजी कोच रोन सिम्स जूनियर के साथ अमेरिका में तीन महीने की ट्रेनिग को स्वीकृति दी जो सात सितंबर से प्रभावी होगी। समिति ने तीन बैडमिटन खिलाड़ियों किदांबी श्रीकांत, साइना नेहवाल और लक्ष्य सेन के डेनिश ओपन सुपर 75० टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को स्वीकृति देने के अलावा लक्ष्य की डेनमार्क में ट्रेनिग और सारलोरलक्स ओपन में हिस्सा लेने को भी स्वीकृति दी।

पैरा खेलों में समिति ने शरद कुमार के कोच येवहेन नेकिटिन की तोक्यो ओलंपिक तक एक साल के लिए कोच फीस को स्वीकृति दी। एमओसी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए तीन महीने के शुरुआती समय के लिए फिजियोथेरेपिस्ट आरबी कन्नन की नियुक्त को स्वीकृति दी। विदेशी फिजियो डेविड मैकडोनाल्ड के जाने के कारण यह कदम उठाया गया। समिति ने देश में साइ के विभिन्न केंद्रों में ट्रेनिग कर रहे खिलाड़ियों कोरोना वायरस महामारी से बचाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की।(एजेंसी)