Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MI के खिलाफ RCB की जीत पर रवि शास्त्री ने की इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने विकेटकीपिंग की। इसे लेकर टीम के आलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि डिविलियर्स के विकेटकीपिंग करने से टीम और संतुलित होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके चलते एक अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज को खेल सकता है। बता दें कि मुंबई और बैंगलोर के बीच खेला गया मैच टाई रहा। सुपर ओवर में बैंगलोर की टीम को जीत मिली।

मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन चमके जबकि आरसीबी की तरफ से आरोन फिंच, देवदत्त पड्डीकल और एबी डिविलियर्स ने चमक बिखेरी। इस मैच के बाद टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने एक ऐसे खिलाड़ी की तारीफ की है जिसने इस मैच में यादगार प्रदर्शन किया है।


टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट करके आरसीबी के स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की तारीफ की। दरअसल, जिस पिच पर तकरीबन सभी गेंदबाजों की धुनाई हुई, उसी पिच पर इस युवा स्पिनर ने 4 ओवर में कुल 12 रन लुटाए और विरोधी टीम के कप्तान रोहित शर्मा का विकेट भी झटका। शास्त्री ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बल्लेबाजों की दुनिया में - चेन्नई से वॉशिंगटन तक। आईपीएल 2020 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन। स्पेशल।



Herald