

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस इस साल खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। 2019 के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था और इस साल टूर्नामेंट का आगाज भी इन दोनों टीमों के बीच मैच के साथ होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम ने चार बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीते हैं। कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईपीएल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है। आईपीएल का आगाज 19 सितंबर को होना है, जबकि फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा।

सोमवार को मुंबई इंडियंस के युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने अर्जुन और अपने साथी खिलाड़ियों के साथ पूल सेशन का एक फोटो अपने टि्वटर पर पोस्ट किया तो कुछ फैन्स को यह रास नहीं आया। मुंबई के खेमे में अर्जुन की तस्वीर देखकर वह भड़क गए और अर्जुन की मौजूदगी को उन्होंने 'नेपोटिज्म' (भाई-भतीजावाद) करार दे दिया।

अर्जुन यहां राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट समेत मुंबई के कुछ अन्य खिलाड़ियों और सपॉर्टिंग स्टाफ के साथ पूल में चिल कर रहे हैं। दीपक चाहर ने यह फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अच्छे मूड में आने के लिए आप सिर्फ एक तैराकी से दूर हैं।'
Herald