Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने किया साफ- इस सीजन में MI के लिए ओपनिंग करेंगे या नहीं !

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच मैच के साथ होगा। दोनों ही टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। सीएसके और मुंबई इंडियंस दोनों के पास आईपीएल के सबसे सफल कप्तान मौजूद हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चार खिताब जीते हैं और धोनी की कप्तानी में सीएसके ने तीन खिताब जीते हैं। रोहित शर्मा आइपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करेंगे और ये बात उन्होंने साफ कर दी है। हालांकि पिछले कुछ सीजन से उनकी बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी बातें होती रही हैं, लेकिन खुद रोहित ने बताया है कि वो इस बार ओपन करेंगे।

मुंबई इंडियंस में ओपनर की भूमिका निभाने के लिए कई अन्य बल्लेबाज भी मौजूद हैं। वहीं दूसरी तरफ रोहित टीम के बेहतरीन बल्लेबाज हैं ऐसे में कुछ लोगों को लगता है कि उन्हें तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए जिससे कि मुंबई की बल्लेबाजी में और गहराई आ जाए।

रोहित शर्मा ने पिछले साल भी मुंबई के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी की थी, लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था। पिछले साल बेशक मुंबई की टीम चैंपियन बनी थी, लेकिन रोहित ने ओपनर की भूमिका निभाते हुए 15 मैचों में 28.93 की औसत और 128.57 के स्ट्राइक रेट से 405 रन बनाए थे। हालांकि क्रिस लिन भी ओपनर बल्लेबाज के तौर पर टीम के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि एमआई कैंप में विदेशी खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा मौके मिलने की संभावना है।



Herald