
मुंबई।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रशासकों की समिति (सीओए) के जरिए एक साल के लिए नियुक्त किए गए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के कोचों के अनुबंध का नवीकरण नहीं करने का फैसला किया है।
सीओए ने एनसीए के गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिग कोचों को बिना किसी साक्षात्कार के नियुक्त किया था जिन्हें एनसीए के निदेशक राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में काम करना था। नियम के अनुसार भारतीय टीम के कोचिग स्टाफ सहित सभी नियुक्तियां साक्षात्कार के जरिए की जानी चाहिए थी।
जिन कोचों के अनुबंध का नवनीकरण नहीं किया जा रहा है उन्हें तब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी जब तक इन्हें पिछले 48 घंटों में द्रविड़ और बीसीसीआई के निवर्तमान महाप्रबंधक (ऑपरेशन) सबा करीम से निजी तौर पर फोन नहीं आया था।(एजेंसी)