Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Pakistan ने टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़यिों की घोषणा की

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाडिय़ों के नामों की घोषणा की है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।

पाकिस्तान ने इस सूची में 19 वर्षीय नसीम शाह और हैदर अली को टीम में जगह दी है। इसके अलावा इस सीरीज के लिए अनुभवी मोहम्मद हाफिज, शोएब मलिक और वहाब रियाज को भी शामिल किया गया है। पाकिस्तान के मुख्य कोच और चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने कहा, ;;यह करीब-करीब वही टीम है जो हम सीमित ओवर में रखते हैं।

संभावित खिलाडिय़ों में हमने हैदर अली और नसीम शाह जैसे युवा खिलाडिय़ों को शामिल किया है। इसके अलावा मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज को भी जगह दी है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, हैरिस राउफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह आफरीदी, शोएब मलिक और वहाब रियाज। (एजेंसी)