Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Pant के लिए खतरा बन रहे हैं Sanju Samson

दुबई।विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 13 में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स की शानदार शुरुआत और दो जीतों में मैच विजयी प्रदर्शन के बाद भारत के सीमित ओवरों के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

25 साल के सैमसन ने आईपीएल 13 में अपनी टीम के पहले दो मैचों में चेन्नई सुपर किग्स के खिलाफ 74 रन और किग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 85 रन बनाए हैं। सैमसन ने दोनों ही मैचों में कुल 16 छक्के मारे हैं। पंजाब के खिलाफ उन्होंने 85 रन में सात छक्के और चेन्नई के खिलाफ 74 रन में नौ छक्के उड़ाए थे। दोनों ही मैचों में वह मैन ऑफ द मैच बने थे।

केरल के त्रिवेंद्रम के खिलाड़ी सैमसन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहले ही जाने जाते थे लेकिन इस आईपीएल ने उनकी इस प्रतिष्ठा में एक झटके में बड़ा इजाफा कर दिया है। उनके मुकाबले भारत की सीमित ओवरों की टीम के सदस्य पंत ने पंजाब के खिलाफ 31 औरè चेन्नई के खिलाफ नाबाद 37 रन बनाए थे।

प्रदर्शन के लिहाज से सैमसन फिलहाल पंत से काफी आगे दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने दो ही मैचों के बाद सीमित ओवरों की टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता की है। आईपीएल में सैमसन ने 2०13 से खेलना शुरु किया था लेकिन वह 2०17 से नजरों में चढèने शुरु हुए। सैमसन अपने 95 मैचों में 2368 रन बना चुके हैं जबकि 2०16 से आईपीएल में खेल रहे पंत ने 56 मैचों में 18०4 रन बनाए हैं।

छक्के उड़ाने के मामले में दोनों खिलाड़ी काफी महारत रखते हैं। सैमसन ने जहां 95 मैचों में 1०5 छक्के उड़ाए हैं वहीं पंत ने 56 मैचों में 94 छक्के उड़ाए हैं। सैमसन ने कल के मैच में सात छक्के उड़ाकर आईपीएल में छक्कों का शतक पूरा किया। सैमसन की शानदार बल्लेबाजी में आईपीएल में कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर को काफी प्रभावित किया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने सैमसन को विशेष टेलेंट बताया है जबकि कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने ट््वीट कर सैमसन को अगला महेंद्र सिह धोनी करार दिया है।

पंजाब ने रविवार के मुकाबले में 223 रन का विशाल स्कोर बनाया था और राजस्थान ने सैमसन की 42 गेंदों पर 85 रन की विस्फोटक पारी के दम पर तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था।(एजेंसी)