Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PCB अध्यक्ष एहसान मनी बोले, अगला ICC चेयरमैन बिग-3 में से न हो तो बेहतर

 नई दिल्ली 
भारत के शशांक मनोहर के इस्तीफा देने के बाद आईसीसी चेयरमैन पद पिछले काफी समय से खाली पड़ा है। बोर्ड अब भी मनोहर का विकल्प ढूंढ़ने की प्रक्रिया के बारे में सोच रहा है। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन एहसान मनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आईसीसी का अगला चेयरमैन बिग-3 यानी भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में से नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड के लिए यह अच्छा होगा कि किसी अन्य बोर्ड से उसका चेयरमैन निकले।
 
एहसान मनी इस रेस से अपने आप को बाहर कर चुके हैं। वह 2003 से 2006 तक आईसीसी चेयरमैन रह चुके हैं। ईसीबी के मौजूदा चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स का कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म हो गया। उन्हें आईसीसी के अगले चेयरमैन के तौर पर देखा जा रहा है। एबीपी न्यूज के मुताबिक, उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसमें काफी समय लग रहा है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत ने 2014 में अपनी जगह को बचाए रखने की जो राजनीति शुरू की थी, उसमें अब वो संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि अब वह उन्हें भा नहीं रही है। मनी के मुताबिक, बोर्ड में हितों के टकराव की काफी बड़ी समस्या है। मैंने यह पहले कभी नहीं देखा, 17 साल में तो कभी नहीं। इस तरह के हितों के टकराव पारदर्शी नहीं है।
 
बता दें कि शशांक मनोहर ने नवंबर 2015 में आईसीसी चेयरमैन का पद संभाला था। आईसीसी के नियमों के अनुसार मनोहर दो और साल के लिए अपने पद पर रह सकते थे क्योंकि अधिकतम तीन कार्यकाल की स्वीकृति है। पेशे से वकील 62 साल के मनोहर इससे पहले 2008 से 2011 तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष भी रहे। मनोहर के इस्तीफा देने पर आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने उनकी नेतृत्व क्षमता और आईसीसी चेयरमैन के रूप में उन्होंने खेल के लिए जो भी किया उसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया था।
 

The post PCB अध्यक्ष एहसान मनी बोले, अगला ICC चेयरमैन बिग-3 में से न हो तो बेहतर appeared first on Bhavtarini.