

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2020 के शेष बचे चार मैच लाहौर में नवम्बर में खेले जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को पीएसएल के बचे कार्यक्रम की घोषणा की। पीएसएल को कोरोना महामारी के कारण 17 मार्च को रोक दिया गया था। पीसीबी ने बताया कि 14 नवम्बर को क्वालीफायर और एलिमिनेटर-1 खेले जाएंगे जबकि एलिमिनेटर-2 का आयोजन 15 नवम्बर को होगा।

फाइनल 17 नवम्बर को खेला जाएगा। पीसीबी ने बुधवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया, जिसके अनुसार चोटी की दो टीमें मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स 14 नवंबर को क्वालिफायर में आमने-सामने होंगी. 15 नवंबर को एलिमिनेटर 2 खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला मंगलवार 17 नवंबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन तारीखों को चारों टीमों के साथ मिलकर फाइनल किया गया है, जिन्होंने क्वालीफायर राउंड में जगह बनाई है। इन टीमों में मुल्तान सुल्तान्स, कराची किंग्स, लाहौर कलंदर्स और पेशावर जाल्मी का नाम शामिल है। ये मुकाबले किस समय से खेले जाएंगे, ये समय आने पर बताया जाएगा। सभी मुकाबला खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
Herald