
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि ईशान किशन को सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया था। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच सुपर ओवर हुआ, जब दोनों टीमों ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 201 रन बनाए। सोमवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आठ रन के लक्ष्य का पीछा करने के बाद आरसीबी ने सुपर ओवर जीता। सिर्फ 58 गेंदों पर शानदार 99 रन बनाने के बावजूद, आखिरी ओवर में आउट होने वाले इशान किशन सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।
उनकी जगह कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी दी गई। पोलार्ड के आउट होने के बाद, रोहित बल्लेबाजी करने आए और मुंबई इंडियंस ने सुपर ओवर में सिर्फ सात रन बनाए।
मैच के बाद रोहित शर्मा ने अपनी इस हार पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि यह क्रिकेट का शानदार खेल था। जब हमने बल्लेबाजी की शुरुआत की थी तब हम बिल्कुल भी खेल में नहीं थे लेकिन तब भी पता था कि हमारे पास जो बल्लेबाजी पावर है उससे हम 200 का पीछा कर सकते हैं। पोलार्ड जब तक हैं तब तक कुछ भी हो सकता है, ईशान भी बहुत शानदार बल्लेबाजी कर रहा था।
हमने ईशान किशन को सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए इसलिए नहीं भेजा क्योंकि वह (किशन) बहुत थका हुआ था। हमने सोचा कि हम उसे भेज सकते हैं लेकिन मेरा मतलब है कि 7 रनों के लिए आपको अपनी तरफ से भाग्य की जरूरत है। हमें सुपर ओवर में विकेट हासिल करने थे लेकिन दुर्भाग्य से एक चौका चला गया। इस मैच में हमारी लिए काफी सकारात्मकताएं निकल कर सामने आई हैं।
पोलार्ड ने भी सिर्फ 24 गेंदों में 60 रनों की अहम पारी खेली। मुंबई इंडियंस अब 1 अक्टूबर को किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी।