

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 13वें सीजन में विराट कोहली की टीम आरसीबी अपनी पुरानी असफलता को पीछे छोड़ने की कोशिश करते हुए एक नई कहानी लिखने की कोशिश जरूर करेगी। टीम इसके लिए प्रयासरत है और सभी खिलाड़ी इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अब टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी साफ किया है कि टीम कि तैयारी कैसी चल रही है और उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर भी काफी कुछ कहा है। फिटनेस के ऊंचे मानदंड कायम करने वाले कोहली ने कहा कि यूएई पहुंचने के बाद पहले अभ्यास सत्र से उन्हें अच्छा महसूस हुआ।

उन्होंने आरसीबी के ट्विटर हैंडल पर कहा कि फिटनेस के मामले में हर कोई बेहतरीन दिख रहा है। यह अच्छा महसूस करने की बात है और मुझे यहां पहले ही सत्र से अच्छा महसूस हो रहा है। कोहली ने कहा कि कुछ चीजों में आप सुधार करने की कोशिश करते हैं ताकि मानसिक रूप से तैयारी मुकम्मल हो सके। भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम प्रबंधन ने दो सप्ताह ट्रेनिंग में पूरा संतुलन रखा ताकि कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं हो।
कोहली ने कहा कि जिस तरह से टीम की तैयारी हो रही है उससे मैं काफी खुश हूं। कुछ खिलाड़ियों के कंधों में सूजन है, लेकिन हम कई महीनों के बाद गेंद को थ्रो कर रहे हैं तो ऐसा होगा ही। थ्रो की वजह से मांसपेशियों पर जोर पड़ रहा है, लेकिन खिलाड़ी उस स्थिति में पहुंच रहे हैं जिसकी हमें मैच खेलने के लिए जरूरत होती है। हम पूरी तरह से संतुलित होकर आगे की तरफ बढ़ना चाहते हैं। आरसीबी को पहला मैच 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।More intense, more hungry than ever before, and more balanced, Virat Kohli speaks about his progress after two weeks of practice in the UAE ahead of Dream 11 IPL 2020. pic.twitter.com/l2ovA1IgGf
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) September 12, 2020
Herald