

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2020 के लिए टीमें अपने-अपने तरीकों से तैयारी कर रही हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी RCB की टीम अपने पहले खिताब के लिए जमकर पसीना बहा रही है। पहली बार आइपीएल चैंपियन बनने का सपना देख रही विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने मैच फिट होने के लिए इंट्रा स्क्वाड मैच खेला। इस मैच में एक तरफ की कप्तानी विराट कोहली ने की, जबकि दूसरी तरफ के कप्तान युजवेंद्रा चहल थे। टीम कोहली और टीम चहल के बीच हुए इस आरसीबी के इंट्रा स्क्वाड मैच में विराट कोहली की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

विराट कोहली की कप्तानी वाली आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने एक ऐसी मिसाल कायम की है, जो आने वाले वक्त में याद रखी जाएगी, साथ ही दूसरी टीमें भी इससे कुछ सीख सकती हैं. विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग खेलेगी तो कोरोना नायकों के सम्मान में खिलाड़ियों की जर्सी के पीछे माय कोविड हीरोज (My covid Heroes) लिखा होगा.

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने यूएई में वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में इस जर्सी के लांच के मौके पर गुरुवार को कहा कि पहली बार एक टीम के रूप में हम इस तरह की शानदार मुहिम से जुड़े हैं. यह उन कोरोना नायकों को समर्पित है जिन्होंने अपनी परवाह किए बिना निस्वार्थ भाव से दूसरों के बारे में सोचा. उन्होंने कहा कि यह हमारी ओर से उनके लिए सलाम है. इस जर्सी को पहनना हमारे लिए फख्र की बात है. हम सोच भी नहीं सकते जिन चुनौतियों का उन्होंने सामना किया है. मैने अपनी हाउसिंग सोसायटी में रोजमर्रा के मूल काम करने वालों को पिछले छह सात महीने से कठिन हालात में भी अपना काम पूरी ईमानदारी से करते देखा है जिससे मैने बहुत कुछ सीखा है. उनके पास विकल्प था लेकिन वे काम से भागे नहीं.
Herald