Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मौरिस और फिंच के आने के बाद क्या ये कारनामा कर पाएगी RCB !

स्पोर्ट्स डेस्क। आइपीएल के 13वें सत्र में अगर कोई टीम अपना चोकर का तमगा हटाना चाहेगी तो वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) है। अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को जीत दिलाने का जुनून रखने वाले विराट कोहली के लिए अब आरसीबी को आइपीएल खिताब दिलाना चुनौती बन गया है। ऐसा कोहली भी मानते हैं और वह जानते हैं कि विश्व कप ट्रॉफी और आइपीएल खिताब उनके करियर के अधूरे सपने हैं। अब देखना होगा कि आरोन फिंच, एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन और विराट कोहली से सजी यह टीम इस बार क्या कारनामा दिखा पाती है।


कोहली की मौजूदा टीम 2016 के बाद से सबसे संतुलति टीम है जब वह तीसरी बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फिर हार गई थी। आरसीबी ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी हरफनमौला क्रिस मौरिस पर दस करोड़ रुपए खर्च किए और प्रबंधन को डेथ ओवरों में उनसे कसी हुई गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम पर आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।

2017 में क्रिस गेल के जाने के बाद से आरसीबी की बल्लेबाजी कोहली और एबी डिविलियर्स पर निर्भर रही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच के आने से उन पर दबाव कुछ कम होगा। कोहली अब फिंच के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं या तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं। ऐसे में पार्थिव पटेल या देवदत्त पडीक्कल उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे।



Herald