Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RR को लग सकता है झटका, स्टीव स्मिथ के पहले मैच में खेलने पर सस्पेंस!

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल (IPL) के 13वें सीजन की शुरुआत शनिवार से होने वाली है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मैच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आयोजित होगा. भारत में कोरोना वायरस के कारण आईपीएल का आयोजन इस साल यूएई में किया जाएगा. पिछले सीजन की विजेता मुंबई रोहित शर्मा की अगुवाई में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई का सामना करेगी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें बढ़ाने वाला बयान दिया है. राजस्थान रॉयल्स ने 13वें सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया के नंबर वन खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया है. लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि स्टीव स्मिथ की फिटनेस को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.


क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि स्टीव स्मिथ सिर में चोट लगने के कारण कनकशन प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं. यह प्रोटोकॉल स्मिथ के आईपीएल में खेलने के लिए महत्वपूर्ण है. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इसके साथ ही स्पष्ट किया कि वह आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान की फिटनेस को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करेगा. आस्ट्रेलियाई बोर्ड ने कहा कि वह स्मिथ की क्रिकेट में वापसी सुनिश्चित करने के लिये रॉयल्स के साथ मिलकर काम कर रहा है.


स्मिथ प्रैक्टिस के दौरान सिर में चोट लगने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाये थे.क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा, ''जब सिर पर चोट लगने से पड़ने वाले प्रभाव की बात आती है तो क्रिकेट आस्ट्रेलिया के कड़े दिशानिर्देश हैं जैसा कि हमने पिछले 12 महीनों में देखा है और हम इससे समझौता नहीं करेंगे.



Herald