Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

six days तक क्वारेंटीन में रहना मेरे जीवन का खराब समय:अश्विन

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचने पर छह दिन क्वारेंटीन में रहना उनके जीवन के सबसे खराब समय में से एक था।

अश्विन इससे पहले आईपीएल में पंजाब टीम के कप्तान थे लेकिन इस साल वह दिल्ली के लिए खेलेंगे। वह आईपीएल के 13वें सत्र के लिए यूएई पहुंचे थे जहां नियमनुसार उन्हें छह दिनों तक क्वारेंटीन में रहना पड़ा। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होना है।

अश्विन ने यू-ट्युब वीडियो में कहा, ;;मैं पिछले पांच-छह महीनों से घर पर था। लेकिन मेरे आसपास लोग थे। मैं अपने यू-ट्युब चैनल पर काम कर रहा था और खुद को इंस्टाग्राम लाइव के जरिए व्यस्त रख रहा था। लेकिन यह छह दिन मेरे जीवन के सबसे बुरे समय में से एक थे।

उन्होंने कहा, ;;क्योंकि पहला दिन ऐसा था कि मैं बाहर देख रहा था और दुबई झील नजर आ रही थी। मैं अपने दाईं ओर देखता तो बुर्ज खलीफा देखता। यह अछ्वुत था, लेकिन कोई कब तक बाहर बैठकर देख सकता है और यहां काफी ज्यादा गर्मी है।

अश्विन ने स्वीकार किया कि इन छह दिनों के दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन का काफी इस्तेमाल किया और वह किताबों को पढऩे के लिए पर्याप्त रूप से ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने हालांकि कहा कि उन्हें यह देखकर काफी खुशी है कि दिल्ली टीम के सभी सदस्यों का टेस्ट नेगेटिव आया है। (एजेंसी)