Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Sports news:मर्रे को फ्रेंच ओपन में वाइल्ड कार्ड

पेरिस। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मर्रे को फ्रेंच ओपन में वाइल्ड कार्ड मिला है।

तेरह दिन बाद शुरू हो रहे ग्रैंडस्लैम में वाइल्ड कार्ड पाने वाले आठ खिलाडिय़ों में मर्रे अकेले गैर फ्रांसीसी हैं। चोटों के कारण उनकी रैंकिंग खिसककर 129 तक जा पहुंची है।

उन्हें अमेरिकी ओपन में भी वाइल्ड कार्ड मिला था लेकिन वह दूसरे दौर में हार गए । वह 2016 में फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंचे थे। महिला वर्ग में कनाडा की यूजीनी बूचार्ड और बुल्गारिया की स्वेताना पिरोंकोवा को वाइल्ड कार्ड मिले हैं। (एजेंसी)