Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

UAE की गर्मी से परेशान पोंटिंग, टीम की प्रैक्टिस को लेकर दिया ये बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपना क्वारंटीन समय खत्म करने के बाद मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ पहला नेट सेशन आयोजित किया. दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने से पहले उनकी टीम के अभ्यास सत्र बहुत अधिक हैं और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की गर्मी को देखते अभ्यास की अवधि प्रत्येक सत्र के बाद टीम की स्थिति पर निर्भर करेगी। यहां का मौसम सभी टीमों के लिए चुनौती है और पोंटिंग ने कहा कि वे अभ्यास सत्र को बेहतर रूप से व्यवस्थित करके इससे पार पा सकते हैं.

पोंटिंग ने टीम के बयान में कहा, ‘हमारे पास बहुत अधिक खिलाड़ी नहीं है इसलिए हमें पिछले साल की तुलना में अपने अभ्यास सत्र को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना होगा. मैंने खिलाड़ियों से साफ कर दिया है कि पहले तीन हफ्ते हम बहुत अधिक अभ्यास नहीं करेंगे. मेरा मानना है कि पहले मैच से पूर्व हमारा अभ्यास अधिक मायने रखेगा.

पॉन्टिंग ने टीम को आगाह करते हुए कहा, 'हमारे पास बहुत अधिक खिलाड़ी नहीं है इसलिए हमें पिछले साल की तुलना में अपने अभ्यास सत्र को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना होगा. मैंने खिलाड़ियों से साफ कर दिया है कि पहले तीन सप्ताह हम बहुत अधिक अभ्यास नहीं करेंगे. मेरा मानना है कि पहले मैच से पूर्व हमारा अभ्यास अधिक मायने रखेगा. ' उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी पहले मैच से पूर्व शारीरिक, तकनीकी और रणनीतिक तौर पर अपने चरम पर रहें।



Herald