Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

US OPEN 2O20: पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे ज्वेरेव, ओसाका का भी अंतिम चार में प्रवेश

नई दिल्ली
महिला वर्ग में पूर्व चैंपियन नाओमी ओसाका तो पुरुषों में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वरेव यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंच गए। टूर्नामेंट की चौथी सीड जापान की ओसाका ने अमेरिका की गैरवरीयता प्राप्त शेल्बी रोजर्स को सीधे सेट में मात दी। विश्व में 93वीं रैकिंग की रोजर्स ने छठी वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा को 7-6 (5), 3-6, 7-6 से हराकर उलटफेर किया था। 22 वर्षीय ओसाका को आर्थर ऐश स्टेडियम में 27 वर्षीय रोजर्स का काम तमाम करने में सिर्फ 1 घंटे 20 मिनट का वक्त लगा। 6-3, 6-4 से यह मैच जीतने वाली विश्व की नंबर नौ खिलाड़ी का सामना अब अंतिम चार में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं जेनिफर ब्रैडी से होगा।

यह पहला मौका था जब नाओमी ओसाका शेल्बी रोजर्स को हराने में कामयाब हो पाई, इससे पहले हुए तीन मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले 2018 की यूएस ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

दूसरी ओर पुरुष वर्ग में एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 27वीं सीड प्राप्त कोएशिया के 27वें वरीय बोर्ना कोरिच को चार सेट में हराया। कोरिच ने आस्ट्रेलिया के जोर्डन थामसन को 7-5, 6-1, 6-3 से हराकर पहली बार ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। बीते साल ऑस्ट्रेलिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले 23 वर्षीय ज्वेरेव को पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर अपनी नब्ज पर काबू पाते हुए तीन घंटे 25 मिनट तक चले मैच का फैसला 1-6, 7-6 (7/5), 7-6 (7/1), 6-3 से हुआ।
 
रविवार को गतविजेता नोवाक जोकोविच की सनसनीखेज विदाई के बाद अब टूर्नामेंट पूरी तरह रोमांचक हो चुका है। यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बने ज्वेरेव का सामना पाब्लो कारेनो बस्टा से होगा। विश्व के नंबर एक नोवाक जोकोविच को लाइन जज पर गेंद मारने के कारण निष्कासित किए जाने के बाद अंतिम आठ में प्रवेश करने वाले बस्टा ने कनाडा के 12वें वरीय डेनिस शापोवलोव को 3-6, 7-6(5), 7-6(4), 0-6, 6-3 से मात दी।

The post US OPEN 2O20: पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे ज्वेरेव, ओसाका का भी अंतिम चार में प्रवेश appeared first on Bhavtarini.