Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

US Open: बोपन्ना की हार से साथ भारतीय चुनौती समाप्त

न्यूयॉर्क।भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार कनाडा के डेनिस शापोवालोव को हॉलैंड के जीन जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाउ की जोड़ी से क्वार्टरफाइनल में मिली हार के साथ ही वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी।

बोपन्ना और शापोवालोव की जोड़ी को रोजर तथा टेकाउ की जोड़ी से एक घंटे 26 मिनट तक चले मुकाबले में 5-7, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा। बोपन्ना और शापोवालोव की जोड़ी ने आठ एस लगाए जबकि रोजर और टेकाउ की जोड़ी ने तीन एस लगाए। बोपन्ना और शापोवालोव की जोड़ी ने मुकाबले में 28 विनर्स और रोजर तथा टेकाउ की जोड़ी ने 26 विनर्स लगाए। बोपन्ना और शापोवालोव ने मैच में 17 बेजां भूलें की जबकि रोजर और टेकाउ की जोड़ी ने आठ बेजां भूलें कीं।

बोपन्ना और शापोवालोव ने दूसरे दौर के मुकाबले में छठी सीड जोड़ी जर्मनी के केविन क्राविट््ज और अन्द्रियस माइस को तीन सेटों के संघर्ष में 4-6, 6-4,6-3 को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाकर भारतीय उम्मीदों को कायम रखा था लेकिन इस हार के साथ ही यह उम्मीद भी धूमिल हो गयी। इससे पहले भारत के सुमित नागल एकल के दूसरे दौर में और दिविज शरण युगल के पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।(एजेंसी)