Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नाओमी ओसाका ने विक्टोरिया एज़ारेंका को हरा जीता US ओपन

स्पोर्ट्स डेस्क। जापान की नाओमी ओसाका एक बार फिर यूएस ओपन 2020 की मल्लिका बन चुकीं हैं, उन्होंने फाइनल में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को 1-6, 6-3, 6-3 से मात दी। यह 22 वर्षीय खिलाड़ी का दूसरा यूएस ओपन खिताब था। अजारेंका को तीसरी बार यूएस ओपन फाइनल में मायूसी हाथ लगी है। अमेरिकी ओपन के महिलाओं के सिंगल्स फाइनल मुकाबला यूएसटीए बिली जींस किंग नैशनल टेनिस सेंटर में खेला गया. महज 22 साल की ओसाका का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है. इससे पहले वह साल 2018 में अमेरिकी ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं.


विक्टोरिया अजारेंका को तीसरी बार अमेरिकी ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. अजारेंका साल 2012 और 2013 में भी अमेरिकी ओपन की फाइनल में पहुंचीं थीं जहां उन्हें दोनों बार दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने हराया था.

ओसाका ने अपना हर फ़ाइनल जीतने का रिकॉर्ड कायम रखा है. इस जीत के बाद वे वर्ल्ड रैंकिग में तीसरे नंबर पर आ गई हैं. नाओमी ओसाका पहली एशियाई खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने तीन ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिए हैं. मैच के बाद ओसाका ने एज़ारेंका से कहा, "मैं बचपन में आपको खेलते देखती थी, मेरे लिए आपके साथ खेलना प्रेरणा भरा था. मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है.



Herald