Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO : CSK की नई जर्सी में एमएस धोनी डांस करते आए नजर

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का 13वां सीजन 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाना है। टूर्नामेंट का पहला मैच दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई और सभी फ्रैंचाइजी यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं कि दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग कोरोनावायरस के दौर में सुरक्षित रूप से खेली जाए। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बीते 14 महीनों से कोई मैच नहीं खेला है.


पहला मुकाबला एमएस धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) और रोहित की टीम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा. यह मैच इसलिए भी खास होने वाला है, क्‍योंकि टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी की लंबे अर्से बाद वापसी होने वाली है. मैच की प्रैक्‍टिस के साथ साथ टीमें मस्‍ती भी कर रही हैं. अब चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की ओर से एक वीडियो डाला गया है, जिसमें एमएस धोनी मस्‍ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसा नहीं है कि इस वीडियो में केवल एमएस धोनी ही नहीं चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कुछ और खिलाड़ी भी दिखाई दे रहे हैं.


जिसमें शेन वाटसन भी दिख रहे हैं. वीडियो में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की नई जर्सी भी दिख रही है. इस बार भी टीम की जर्सी भी बदल गई है. टीम की जर्सी का रंग भी पीली ही है, लेकिन कुछ कंपनियों के लोगो भी बदले हुए दिख रहे हैं. जब से यह वीडियो सामने आया है, तब से लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. लगातार इसे लोग पसंद कर रहे हैं और तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की ओर से इस वीडियो में लिखा गया है कि येलोव का सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाने वाला पीस स्‍टॉक में वापस आ गया है.




Herald