

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिस गेल (Chris Gayle) का नाम सुनते ही आपको क्रिकेट के मैदान पर लंबे-लंबे छक्के याद आ जाते होंगे। आए भी क्यों नहीं इंटरनैशनल क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स जड़ने के मामले में गेल सबसे ऊपर जो हैं। लेकिन क्रिस गेल को शायद इस नन्हे बच्चे से चुनौती मिलने जा रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक बच्चे का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में एक काफी कम उम्र के बच्चे को क्रिकेट खेलते दिख रहा है. बच्चे का आक्रामक अंदाज सोशल मीडिया पर कई लोगों को पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोग इस बच्चे को 'जूनियर क्रिस गेल' कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर बच्चे का वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है.

दरअसल आकाश चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक क्रिकेट खेल रहे बच्चे का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बच्चे की बैटिंग को देखकर पूर्व क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा यह देखकर चकित रह गए कि बच्चा कितनी ताकत से गेंद को मार रहा था, और उसे लंबी दूरी तक भेज रहा था.
बच्चे के शॉट्स को देखकर कई यूजर युवराज सिंह के सिक्सर शॉट्स से तुलना कर रहे हैं. चाहे जो भी है वीडियो में जो बच्चा दिख रहा है वह काफी कम उम्र में धमाकेदार बल्लेबाजी कर यकीनन हर किसी को हैरान कर दिया है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. सोशल मीडिया पर वो इस तरह से वीडियो शेयर करते रहते हैं. आईपीएल 2020 में चोपड़ा कमेंट्री करते हुए भी नजर आ सकते हैं.
Herald