Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: हारकर भी हीरो बने धोनी, मारा ऐसा छक्का, सड़क पार कर गई गेंद

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के चौथे मैच में 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 16 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वह अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन ही बना पाई।

संजू सैमसन ने धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 32 गेंद पर 74 रन बनाए, जिसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. चेन्नई सुपर किंग्स ने भी शानदार परफॉर्म किया, लेकिन 217 जैसे बड़े स्कोर को पूरा नहीं कर सके. सभी को एमएस धोनी की बल्लेबाजी का इंतजार था. सीएसके 19वें ओवर में ही जीत की उम्मीद खो चुका था. सीएसके को आखिरी ओवर में 38 रन बनाने थे. एमएस धोनी बल्लेबाजी करने आए और आते ही लगातार तीन छक्के जड़ दिए. एक छक्का तो उन्होंने इतना दूर मारा कि बॉल स्टेडियम पार करते हुए सड़क पार कर गई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

आखिरी ओवर राजस्थान की तरफ से टॉम करन कर रहे थे. 4 गेंदों पर 36 रन बनाने थे. धोनी क्रीज पर आए और लगातार तीन छक्के जड़ दिए. एक छक्का उन्होंने स्टेडियम पार मारा. बॉल सड़क पार कर गई और बॉल गुम हो गई. फिर दूसरी गेंद मंगाई गई. नई गेंद आते ही उन्होंने एक और छक्का जड़ा. उनके छक्के देख फैन्स जीत और हार भूल गए. उनको मतलब नहीं था कि चेन्नई सुपर किंग्स हार रहा है या जीत रहा है.



Herald