

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल सीजन 13 में शानदार आगाज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स को पहली हार का सामना करना पड़ा है. मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम 162 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई. टीम के कप्तान श्रेयश अय्यर ने हैदराबाद को जीत का श्रेय दिया है. अय्यर का मानना है कि हैदराबाद की टीम ने तीनों डिपार्टमेंट में दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर प्रदर्शन किया.

हाल ही में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में श्रेयस अय्यर अपनी टीम के एक खिलाड़ी की नकल उतारते नजर आ रहे हैं. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज सिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer) किसी से बात कर रहे है उसी बीच श्रेयस अय्यर उनके पीछे खड़े हो जाते है और उनकी नकल उतारने लगते है. श्रेयस ने इस वीडियो में कैप्शन डाल कर लिखा है, ‘Hetty! Always got your back bro’.
Hetty! Always got your back bro @SHetmyer ???? pic.twitter.com/bzhxOqAhpj
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) September 28, 2020
फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है. श्रेयस अय्यर का ये मजेदार रूप हर किसी को अच्छा लग रहा है.
Herald