
नयी दिल्ली।भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग फेसबुक पर वीरु की बैठक नाम का शो करेंगे जिसमें वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चल रहे आईपीएल 13 पर अपनी राय रखेंगे। फेसबुक ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
इस शो में सहवाग अपनी क्रिकेट विशेषज्ञता को उनके मजाकिया अंदाज के साथ पेश करेंगे जो दर्शकों को एक अनोखे, मजेदार अनुभव की अनुभूति प्रदान करेगा।
सहवाग ने इस मौके पर कहा, ''वीरु की बैठक का आयोजन करने का मकसद इस साल आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट पल को क्रिकेट प्रशंसकों के बीच लाना है। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं लोगों का मनोरंजन कर सकूंगा। प्रशंसक वीरु की बैठक कार्यक्रम आधिकारिक फेसबुक पेज और सहवाग के इंस्टाग्राम हैंडल पर हर दिन सुबह देख सकेंगे।(एजेंसी)