Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई और कोलकाता में आज होगी कांटे की टक्कर, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। आज मुंबई इंडियंस की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. मुंबई इंडियंस की नज़रें जहां पहले मैच में सीएसके के खिलाफ मिली हार से उभरने की होंगी, तो वहीं केकेआर अपने सफर का आगाज जीत से करने की कोशिश करेगी. तीसरा खिताब जीतने के इरादे से केकेआर ने इस सीजन में अपने सबसे खतरनाक खिलाड़ी आंद्र रसेल को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करवाने के संकेत दिए हैं। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मौजूदा आईपीएल सत्र के अपने पहले मैच की पूर्व संध्या पर कार्तिक ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''शुभमन प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। दुनिया भर में उससे बहुत उम्मीदें हैं, मुझे यकीन है कि वह सभी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करेगा।''

कोलकाता नाइट राइडर्स के संभावित 11


बल्लेबाज: दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ईयोन मोर्गन, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल
ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल
गेंदबाज: शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और पैट कमिंस

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेयिंग XI

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव
विकेटकीपर: क्विंटन डिकॉक
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड
गेंदबाज: क्रुणाल पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन



Herald