
नयी दिल्ली।भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर और सिक्सर किग के नाम से मशहूर युवराज सिह ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज राहुल तेवतिया के छह गेंदों में पांच छक्के जड़ने पर कहा है कि एक बॉल मिस करने के लिए धन्यवाद तेवतिया।
तेवतिया ने किग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शेल्डन कॉट्रेल के एक ओवर में पांच छक्के जड़े थे। उन्होंने 18वें ओवर की पहले चार गेंदों में छक्के जड़े लेकिन पांचवीं गेंद मिस कर गए। हालांकि छठी गेंद पर उन्होंने एक और छक्का जड़ा तथा कॉट्रेल की ओवर में 3० रन जुटाए। बड़े स्कोर वाले मैच में यह ओवर निर्णायक साबित हुआ और राजस्थान ने यह मुकाबला चार विकेट से जीत लिया।
युवराज ने कहा, ''हंसमुख चेहरे के तेवतिया भाई एक बॉल मिस करने के लिए धन्यवाद। वाकई शानदार मैच था। राजस्थान को इस बेहतरीन जीत के लिए बधाई। मयंक अग्रवाल और संजू सैमसन ने भी अच्छी पारी खेली। उल्लेखनीय है कि युवराज ने 2००7 टी-2० विश्वकप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़े थे।(एजेंसी)