
आपने क्या कभी ऐसा सुना है कि क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा मैच खेला गया था जिसमें एक गेंद पर 286 रन बने थे। ये बात सुन कर आप कहेंगे कि ऐसा होना मुमकिन ही नहीं है लेकिन हम आपको बता दे ऐसा हुआ है।
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में 15 जनवरी 1894 को विक्टोरिया और ;स्क्रैच XI के बीच बॉनबरी के मैदान पर एक मैच चल रहा था। इस मैच की पहली गेंद में बल्लेबाज ने लंबा शॉट मारा और गेंद जाकर किसी पेड़ पर अटक गई। क्रीज पर दोनों बल्लेबाज लगातार दौड़ते रहे। जब तक कि गेंद को ढूंढा और पेड़ से उतारा जाता, वो एक के बाद एक 286 रन भाग चुके थे।
फील्डिंग टीम ने अंपायर से ये अपील भी की कि गेंद को खोया हुआ घोषित कर दिया जाए जिस से कि बल्लेबाजों को रन लेने से रोका जाए। मगर अंपायरों ने ये कहकर अपील ठुकरा दी कि गेंद पेड़ पर फंसी हुई दिख रही थी इसलिए उसे खोया हुआ घोषित नहीं किया जा सकता। रन भागते दोनों खिलाड़ियों ने इस दौरान क्रीज के बीच करीब 6 किलोमीटर दूरी कवर कर ली।
कहा जाता है कि इस गेंद को पेड़ से उतारने के लिए खिलाडियों को अच्छी खशी मशक्क्त करनी पड़ी थी। फिर किसी ने घर से राइफल मंगवाई और गेंद पर निशाना लगाकर गेंद को पेड़ से नीचे गिराया गया। जब गेंद नीचे गिरी तब तक क्रीज पर विक्टोरिया के बल्लेबाज 286 रन भाग चुके थे। 1 गेंद पर 286 रनों का स्कोर अपने आप में रिकॉर्ड है। इस खबर का इकलौता सोर्स उस वक्त के अंग्रेजी अखबार पॉल मॉल गेजेट को माना जाता है।