Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

'यूनिवर्स बॉस' गेल का कमाल, 1000 छक्के उड़ाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार क्रिस गेल ने शुक्रवार को 99 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी ने इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया. वेस्टइंडीज के गेल दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिसने हजार छक्के का आंकड़ा छुआ है. हालांकि, आउट होने के बाद कुछ ऐसा हुआ कि गेल ने अपना बल्ला ही फेंक दिया.


क्रिस गेल ने आईपीएल 2020 के 49वें मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम किया। गेल टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19वें ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद पर 1000वां छक्का लगाया। गेल के बाद टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मुंबई के कीरोन पोलार्ड के नाम है। उन्होंने अब तक 690 छक्के लगाए हैं।


क्रिस गेल ने 410वें मैच में अपना 1000वां छक्का लगाया। उन्होंने अब तक 1001 छक्के लगाए हैं। उनके कुल रन 13572 में से 6006 रन सिर्फ छक्के से बने हैं। क्रिस गेल की तूफानी पारी की बदौलत पंजाब ने राजस्थान को 186 रन का लक्ष्य दिया। उसने 20 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बनाए। गेल 99 रन के निजी स्कोर पर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगाए। गेल ने 157.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।



Herald