Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार के बाद स्मिथ पर गिरी एक और गाज, भरना पड़ेगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 57 रनों से हरा दिया. इस सीज़न में मुंबई की यह चौथी जीत है. मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे. इसके जवाब में राजस्थान की टीम 18.1 ओवर में 136 रनों पर ढ़ेर हो गई. मुंबई के लिए जहां सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली. वहीं तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके.

आईपीएल के 13वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स को लगातार तीसरे मैच में हार झेलनी पड़ी है। इस हार के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ को एक और झटका लगा है। स्लो ओवर रेट के लिए उन्हें 12 लाख रुपये जुर्माना भरना होगा। 6 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली 57 रनों की हार के बाद स्मिथ पर यह जुर्माना लगाया गया। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन में पहली बार स्लो-ओवर रेट की दोषी पाई गई है, तभी स्मिथ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी इस सीजन में यह जुर्माना लग चुका है।


आईपीएल मीडिया रिलीज के मुताबिक, 'क्योंकि इस सीजन में यह उनकी टीम का पहला ऑफेंस है, मिस्टर स्मिथ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।' राजस्थान रॉयल्स को अपना अगला मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में चार विकेट पर 193 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 79 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 18.1 ओवर में 136 रनों पर ही सिमट गई।



Herald