Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

13वें सीजन में बिल्कुल शांत है मैक्सवेल का बल्ला, 11 मैचों में नहीं लगा पाए एक भी छक्का

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में बेहद ही खराब शुरुआत से बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने शानदार वापसी की है. अपने पिछले चारों मुकाबले जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम प्ले ऑफ की रेस में अभी बनी हुई है. लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सबसे बड़ी चिंता की वजह स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का फॉर्म है.

मैक्सवेल को नीलामी में 10 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन अपनी कीमत के मुताबिक मैक्सवेल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. आईपीएल इतिहास में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले मैक्सवेल के बल्ले से इस सीजन में एक भी छक्का नहीं निकला है. मैक्सवेल की जो छवि है, उसे देखते हुए किंग्स इलेवन प्रबंधन ने उन्हें अब तक बाहर नहीं किया है. इस सीजन में उनका अब तक का बेस्ट स्कोर 32 रन रहा है, जो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए थे.

इस सीजन में मैक्सवेल ने दिल्ली के खिलाफ एक और मैच में 1, आरसीबी के खिलाफ 5, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 13, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 11, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में सात, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 10, मुंबई इडिंयस के खिलाफ दूसरे मैच में शून्य और सनराइजर्स के खिलाफ शनिवार को 12 रन बनाए. मैक्सलेव ने इस सीजन में कुल 100 गेंदें खेली हैं और 102 रन बनाए हैं.



Herald