Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई को मिला146 रन का टारगेट, कोहली की IPL में 39वीं फिफ्टी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का 44वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच दुबई में खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 146 रन का टारगेट दिया। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। आईपीएल में यह उनकी 39वीं फिफ्टी है। चेन्नई के सैम करन को 3, दीपक चाहर को 2 और मिशेल सैंटनर को 1 विकेट मिला।


बेंगलुरु के दोनों ओपनर एरॉन फिंच और देवदत्त पडिक्कल कुछ खास नहीं कर सके। फिंच सिर्फ 15 रन ही बना सके और सैम करन की बॉल पर रितुराज गायकवाड़ को कैच दे बैठे। इसके बाद पडिक्कल (22) को मिशेल सैंटनर ने आउट किया। उनका बाउंड्री पर फाफ डु प्लेसिस और रितुराज गायकवाड़ ने मिलकर शानदार कैच पकड़ा।


ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद कोहली और एबी डिविलियर्स ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रन की पार्टनरशिप हुई। डिविलियर्स को 39 रन के निजी स्कोर पर दीपक चाहर ने आउट किया।



Herald