Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर कोरोना की मार, वेतन में हुई 15% की कटौती

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनियाभर के क्रिकेट बाेर्ड पर कोरोना वायरस की मार लगातार जारी है। इससे हुए नुकसान की भरपाई के लिए कई बोर्ड खिलाड़ियों के वेतन पर कैंची चला चुके हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड का है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम शुक्रवार को अपने वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती कराने पर सहमत हो गई क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के दौरान खेल के राजस्व में नुकसान हुआ है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान जारी कर यह जानकारी दी।

संचालन संस्था ने कहा कि ईसीबी से अनुबंधित खिलाड़ियों को रिटेनर, मैच फीस और जीत के बोनस में एक साल के लिए कटी हुई इनकम मिलेगी। कोविड-19 महामारी के चलते ईसीबी के राजस्व में काफी कमी को देखते हुए खिलाड़ियों के वेतन में कटौती एक अक्टूबर की तारीख से होगी।

इंग्लैंड ने हाल में वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरों की मेजबानी की थी जो खाली स्टेडियम में खेले गए थे। टीम निदेशक एशले जाइल्स ने कहा कि हमें यह मानना पड़ेगा कि कप्तान जो रूट और इयोन मोर्गन की अगुआई में हमारे खिलाड़ियों ने इस चुनौतीपूर्ण समय में जिम्मेदारी और बड़ी परिपक्वता दिखाई है।



Herald