Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गेल ने सिर्फ छक्कों व चौकों से टी20 क्रिकेट में बना दिए 10,000 रन

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिस गेल को टी20 क्रिकेट का बॉस ऐसे ही नहीं कहा जाता। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है और उनके आंकड़े भी इस बात को साबित करते हैं कि क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेंट में गेल जैसा कोई नहीं है। 41 साल के क्रिस गेल दुनियाभर की टी20 लीग में खेलते हैं। टी20 क्रिकेट में गेल ने अब एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है जिसके बारे में सोचकर भी ताज्जुब होता है और इससे साबित भी होता है कि वो कितने खतरनाक और घातक बल्लेबाज हैं साथ ही साथ वो एक शानदार एंटरटेनर भी हैं।

क्रिस गेल ने आइपीएल सीजन 2020 के अपने पहले ही मैच में एक ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह टी-20 क्रिकेट में चौकों और छक्कों की मदद से 10000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वो इस लीग में 8 साल के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. इससे पहले साल 2012 में उन्होंने राजस्थान के खिलाफ तीसरे नंबर या फिर उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी की थी. गेल ओपनिंग करते हैं, लेकिन आरसीबी के खिलाफ वो तीसरे नंबर पर आए.


गेल ने अपनी पारी में 5 छक्के व एक चौके की मदद से 45 गेंदों पर 53 रन की पारी खेलते हुई टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. गेल ने अलग अंदाज में बल्लेबाजी की और 5 छक्के जड़े. अपनी इस पारी में लगाए 5 छक्कों के बाद क्रिस गेल के नाम ख़ास रिकॉर्ड दर्ज हो गया. आइपीएल इतिहास में अब क्रिस गेल ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने 27वीं बार किसी पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं.



Herald