

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग के 30वें मुकाबले में डेब्यू करने वाले तुषार देशपांडे ने पहले ही मैच में अपनी छाप छोड़ी। इस युवा गेंदबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना आइपीएल डेब्यू किया। पहले ही मैच में आखिरी ओवर करने का मौका और बेन स्टोक्स जैसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का विकेट हासिल करना ये दोनों ही चीजों तुषार के लिए यादगार बन गई। दिल्ली की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर की हाफ सेंचुरी की मदद से दिल्ली ने सात विकेट पर 161 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। देशपांडे ने पारी का पहला ओवर फेंका। इस ओवर में उन्होंने 11 रन दिए। बेन स्टोक्स ने उनकी बोलिंग पर दो चौके लगाए।

हालांकि पारी के 11वें ओवर में जब उन्होंने दोबारा गेंदबाजी के लिए बुलाया गया तो उनके हाथ पहली कामयाबी लगी। अपने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने स्टोक्स (Stokes) को आउट किया। स्लो कटर पर स्टोक्स चूक गए और 41 रन बनाकर आउट हुए। पहला विकेट हासिल कर देशपांडे काफी खुश थे। मैच की आखिरी गेंद पर श्रेयर गोपाल को आउट कर उन्होंने अपना दूसरा विकेट लिया।
यह संयोग की बात है स्पोर्ट्स स्टार मैगजीन के बात एक बातचीत में तुषार ने बताया था कि वह साल 2008 के आईपीएल के दौरान एक मैच में बॉल बॉय बने थे। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। उस समय देशपांडे की उम्र महज 13 साल थी। आईपीएल 2020 की नीलामी में देशपांडे को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। देशपांडे अपने पहले ही मैच में भरोसे पर खरे उतरे हैं।
Herald