Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2020 के लिये पहली और आखिरी चेतावनी, बाद में मुझे दोष मत देना : Ashwin ने फिंच से कहा

दुबई।भारत और दिल्ली कैपिटल्स के आफ स्पिनर आर अश्विन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच में आरोन फिच को रन आउट से बख्शने के बारे में कहा कि यह उन्हें पहली और आखिरी चेतावनी थी और भविष्य में अगर वह क्रीज से बहुत बाहर निकलते हैं तो रन आउट के लिये उन्हें दोषी नहीं ठहराया जाये । दिल्ली के खिलाफ सोमवार को आईपीएल के मैच में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिच क्रीज से काफी बाहर थे लेकिन अश्विन ने गिल्लियां बिखेरने की बजाय उन्हें बस चेतावनी दी ।

अश्विन ने ट्विटर पर लिखा ,'' मैं साफ कर देना चाहता हूं । 2०2० के लिये पहली और आखिरी चेतावनी । मैं आधिकारिक रूप से कह रहा हूं और बाद में मुझे दोषी मत ठहराना । वैसे आरोन फिच और मैं अच्छे दोस्त हैं । उन्होंने अपने ट्वीट में दिल्ली के कोच रिकी पोंटिग और फिच को टैग किया है ।

पिछले साल आईपीएल में अश्विन विवादों के घेरे में आ गए थे जब उन्होंने जोस बटलर को इस तरह आउट किया था । कई क्रिकेटरों ने इसे खेलभावना के विपरीत बताया था । अश्विन जब किग्स इलेवन पंजाब से दिल्ली टीम में आये , तब पोंटिग ने कहा था कि वह अश्विन को इस तरह से बल्लेबाज को आउट नहीं करने देंगे । पोंटिग और अश्विन ने यूएई में इस पर बात भी की । अश्विन ने जब फिच को चेतावनी देकर छोड़ दिया तो पोंटिग मुस्कुराते नजर आये ।(एजेंसी)