Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2020 के रबाडा बने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 19वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 59 रनों से हरा दिया. दिल्ली की जीत में कागिसो रबाडा मैच के हीरो साबित हुए. रबाडा ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे, कागिसो ने आऱसीबी के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लेने में सफल रहे, इसके साथ ही आपीएल 2020 में रबाडा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. ऱबाडा के नाम अब इस मैच के खत्म होने पर 5 मैच में 12 विकेट हो गए हैं. इसके साथ ही पर्पल कैप अब रबाडा के पास आ गया है.


इस मैच से पहले युजवेंद्र चहल के पास पर्पल कैप था. चहल ने अबतक 8 विकेट इस सीजन में लिए हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर ट्रेंट बोल्ट हैं जिनके नाम 8 विकेट दर्ज है. इस जीत के साथ ही प्वाइंट टेबल में नंबर वन पर पहुंच गई है दिल्ली की टीम. दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस और इस हार के बाद भी नंबर 3 पर आरसीबी मौजूद है. बता दें कि कोहली एंड कंपनी 196 रन के लक्ष्य के सामने केवल 137 रन ही बना सकी.


इसके अलावा ऑरेंज कैप अभी भी केएल राहुल (KL Rahul) के पास है. राहुल ने अबतक आईपीएल 2020 में 5 मैच में 302 रन बनाए हैं. आईपीएल के 13वें सीजन में सबसे पहले 300 रनों के आंकड़े को छूने वाले केएल राहुल पहले बल्लेबाज हैं.



Herald