Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैमिल्टन के 2026 Commonwealth Games की प्रस्तावित सूची में निशानेबाजी शामिल नहीं

हैमिल्टन।राष्ट्रमंडल खेलों 2०26 की मेजबानी की दौड़ में आगे चले रहे हैमिलटन शहर की बोली समिति ने निशानेबाजी को खेलों की प्रस्तावित सूची से बाहर रखा है। इससे पहले बîमघम 2०22 खेलों से भी निशानेबाजी को बाहर रखा गया था लेकिन भारत के दबाव के कारण इसे इसमें शामिल किया गया जिसका आयोजन बîमघम की जगह चंडीगढ़ में होगा। निशानेबाजी 197० को छोड़कर 1966 से हर बार इन खेलों का हिस्सा रहा है।

हैमिल्टन 2०26 खेलों की बोली समिति के अध्यक्ष लू फ्राप्पोर्टी ने एक ऑनलाइन सम्मेलन में पुष्टि की कि निशानेबाजी इसके प्रस्ताव का हिस्सा नहीं है। 'इनसाइड द गेम डॉट कॉम के मुताबिक उन्होंने कहा, '' फिलहाल मुझे नहीं लगता कि निशानेबाजी इन खेलों का हिस्सा है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भी इन खेलों के 2०26 या 2०3० सत्र की मेजबानी करने में रुचि व्यक्त की थी।(एजेंसी)