Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण वनडे और टी20 टीम से बाहर हुए पंत, संजू सैमसन जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर मैदान पर उतरने को तैयार है. भारतीय खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल 2020 में खेल रहे हैं. इस टी20 लीग के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने तीन टीमों (टेस्ट, वनडे, टी20) का ऐलान किया है. उम्मीद के मुताबिक संजू सैमसन की टी20 टीम में एंट्री हो गई है. लेकिन ऋषभ पंत को ना सिर्फ टी20 बल्कि वनडे टीम से भी बाहर कर दिया गया है.


धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जाने वाले ऋषभ पंत को टी-20 और वनडे टीम में जगह नहीं मिली और सिर्फ टेस्ट टीम में शामिल किया गया।हालांकि पंत को क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में जगह नहीं दिए जाने के पीछे उनके बढे हुए वजन को कारण बताया जा रहा है।

दरअसल कुछ दिनों पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आईपीएल के दौरान पंत अनफिट दिखे। उनका वजन बढ़ा हुआ है और उनकी फिटनेस भी अच्छी नहीं है, ऐसे में बोर्ड ने भारतीय टीम के फिटनेस ट्रेनर से चर्चा कर ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे के लिए पंत को तवज्जो नहीं दी।टी-20 और वनडे टीम में उनकी जगह संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर मौका दिया गया है। वैसे बात करें दौरे की तो पुराने प्रदर्शन को देखते हुए केएल राहुल ही वनडे और टी-20 में विकेट के पीछे का भार संभालेंगे।



Herald